Home राष्ट्रीय केंद्र की नई औद्योगिक और कृषि नीतियों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास...

केंद्र की नई औद्योगिक और कृषि नीतियों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: मुख्यमंत्री साय

23
0
Chhattisgarh will get a new pace of development due to the new industrial and agricultural policies of the Centre: Chief Minister Sai

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दिए जाने से राज्य में औद्योगिक निवेश, रोजगार और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार देर रात जारी बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि ये फैसले विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को नई गति देने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार भी व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमिकॉन 2.0 योजना से देश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होगा तथा भारत की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति, बेहतर आधारभूत ढांचे और निवेश अनुकूल वातावरण के कारण छत्तीसगढ़ भी उच्च प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों के लिए तेजी से उभर रहा है, जिससे राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

GNSU Admission Open 2026


श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 से उर्वरकों की उपलब्धता मजबूत होगी और किसानों को समय पर खाद मिल सकेगी। इससे छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की समृद्धि के लिए समन्वित प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से भारत वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इससे अनुसंधान, नवाचार, स्थानीय विनिर्माण और भारतीय ब्रांडों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और उभरते तकनीकी क्षेत्रों में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ेंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाचार, निवेश, तकनीकी आत्मनिर्भरता, आधुनिक विनिर्माण और कृषि सशक्तिकरण पर आधारित यह विकास मॉडल आने वाले वर्षों में देश और छत्तीसगढ़ दोनों की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।