Home बिहार Bihar PUSU चुनाव में ‘कुमार’ विवाद, तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार पर हमला

Bihar PUSU चुनाव में ‘कुमार’ विवाद, तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार पर हमला

89
0
'Kumar' controversy erupts in Bihar PUSU elections, Tej Pratap candidate attacked

पटना: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के दौरान मगध महिला कॉलेज में रविवार को हंगामा देखने को मिला। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ, लेकिन लगभग दोपहर 12 बजे माहौल अचानक गर्म हो गया। यह घटना तब हुई जब निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव कॉलेज के गेट पर पहुंचे। रिंकल यादव को तेज प्रताप यादव की पार्टी का समर्थन प्राप्त है।

सूत्रों के अनुसार, रिंकल यादव गेट पर पहुंचते ही अचानक अंदर दौड़ने लगे। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रुके नहीं और तेजी से कॉलेज के अंदर चले गए। पुलिस ने उनका पीछा किया और लगातार यह पूछते रहे कि क्या हुआ है और वे कौन हैं। इस बीच रिंकल यादव ने बार-बार अपने आप को रिंकल यादव बताया और आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने कहा कि उनके बैलट पेपर पर नाम ‘रिंकल कुमार’ लिखा गया था और इसे लेकर चुनाव में उन्हें हराने की साजिश की गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय पर भी साजिश का आरोप लगाया।

GNSU Admission Open 2026

मगध महिला कॉलेज के प्रिंसिपल नागेंद्र वर्मा ने इस मामले में स्पष्ट किया कि सुबह ही बैलट पेपर पर नाम में त्रुटि को सुधार दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक अनावश्यक तनाव बढ़ाने वाली घटना थी और चुनाव पूरी तरह कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में हो रहा है।

रिंकल यादव के साथ दो अन्य छात्र भी थे। पुलिस ने जांच और बातचीत के बाद रिंकल यादव को कॉलेज के गेट से बाहर कर दिया। कॉलेज प्रशासन और पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की मारपीट परिसर में नहीं हुई और छात्र चुनाव में शांति बनाए रखें।

इस घटना ने छात्र संघ चुनाव में राजनीतिक रंग और विवाद को बढ़ा दिया है। प्रशासन ने छात्रों से संयम और मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने का आग्रह किया है। रिंकल यादव के आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

GNSU Admission Open 2026