Home राष्ट्रीय ऑनलाइन जुए का आदी राहुल बना दरिंदा, पड़ोसन से दुष्कर्म के बाद...

ऑनलाइन जुए का आदी राहुल बना दरिंदा, पड़ोसन से दुष्कर्म के बाद फरार; IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में चौंकाने वाले खुलासे

214
0
ऑनलाइन जुए का आदी राहुल बना दरिंदा, पड़ोसन से दुष्कर्म के बाद फरार; IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली। राजधानी के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को लेकर खुलासा हुआ है कि वह ऑनलाइन जुए का आदी था और पहले भी गंभीर अपराधों में शामिल रह चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी को घर की दिनचर्या और गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि परिवार के सदस्य सुबह के समय घर से बाहर रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर वह डुप्लीकेट चाबी के जरिए घर में दाखिल हुआ और सीधे उस कमरे में पहुंचा, जहां युवती पढ़ाई कर रही थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले युवती पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने अपराध को अंजाम दिया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर में रखे लॉकर को खोलने का भी प्रयास किया और वहां से नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी और वह अक्सर उधार लेकर पैसे खेल में हार जाता था। इसी वजह से उसे कुछ समय पहले नौकरी से भी निकाल दिया गया था। इतना ही नहीं, प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी ने अपने गृह राज्य में भी एक आपराधिक घटना को अंजाम दिया था, जिसकी पुष्टि के लिए संबंधित राज्य की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026