Home बिहार संघर्ष से सृजन तक : हाई स्कूल तिलौथू ने लिखा नवाचार का...

संघर्ष से सृजन तक : हाई स्कूल तिलौथू ने लिखा नवाचार का स्वर्णिम अध्याय

153
0
From struggle to creation: Tilauthu High School wrote a golden chapter of innovation

तिलौथू(रोहतास)। हाई स्कूल तिलौथू के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने पहली बार बिहार विधान सभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष देखा। लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में पहुँचकर बच्चों ने शासन-प्रक्रिया को नजदीक से समझा और यह अनुभव किया कि सरकारी विद्यालय का विद्यार्थी भी बड़े सपने देख सकता है और उन्हें साकार कर सकता है।इस शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मैकू राम ने किया।

उनके साथ शिक्षक रवि रंजन कुमार, नूतन पाण्डेय, नीतू यादव, सुमित मिश्रा कुमार एवं मिथलेश कुमार पासवान उपस्थित रहे। भ्रमण में शामिल विद्यार्थियों आयुष कुमार, पवन कुमार, अभिषेक दुबे, कौशल कुमार, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, हर्षिता कुमारी, अनु कुमारी, नीतू कुमारी, गोल्डी कुमारी, रिधिमा कुमारी, खुशी कुमारी एवं श्रेया कुमारी ने सदन की कार्यवाही को गंभीरता से देखा और लोकतंत्र की गरिमा को समझा। विद्यालय के स्पेस लैब में विद्यार्थियों ने थ्री-डी प्रिंटिंग तकनीक के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर तैयार की। इस विशेष कृति को विद्यालय कार्यक्रमी समिति के अध्यक्ष एवं बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के माध्यम से ससम्मान भेंट किया गया।

GNSU Admission Open 2026

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए इसे राज्य के सरकारी विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। अवधेश नारायण सिंह उन्होंने कहा कि जब बच्चों द्वारा तैयार की गई थ्री-डी कृति मुख्यमंत्री को भेंट की गई तो वे अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने प्रधानाचार्य मैकू राम के नेतृत्व, शिक्षिका नूतन कुमारी के तकनीकी मार्गदर्शन तथा सभी शिक्षकों के समर्पण की विशेष सराहना की। शैलेन्द्र ओझा (आप्त सचिव, उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री) उन्होंने स्वयं को इसी विद्यालय का पूर्व छात्र बताते हुए कहा कि आज विद्यालय तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने प्रधानाचार्य के संघर्ष और शिक्षकों की टीम भावना को सफलता का मूल आधार बताया।

GNSU Admission Open 2026