Home बिहार तौफीक आलम बने सासाराम के नगर अध्यक्ष

तौफीक आलम बने सासाराम के नगर अध्यक्ष

152
0
Taufiq Alam became the city president of Sasaram

सासाराम। सासाराम नगर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के सभी सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में तौफीक आलम को सर्वसम्मति से निर्विरोध सासाराम नगर अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर जमालुद्दीन सिद्दीकी (प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, बिहार) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह निर्णय लिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी नीतीश कुमार की नीतियों और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर पूर्ण विश्वास रखते हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग, विशेषकर अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उनके जैसा दूरदर्शी और विकास पुरुष मुख्यमंत्री न कोई है और न भविष्य में होने की संभावना है। सिद्दीकी ने आगे बताया कि तौफीक आलम को नगर के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

GNSU Admission Open 2026

पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नगर की समस्याओं का समाधान होगा और विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि तौफीक आलम का निर्विरोध चुना जाना कार्यकर्ताओं की एकजुटता और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इधर नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर तौफीक आलम ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद से यह जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी पूरा करूंगा। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में नारे लगाए। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

GNSU Admission Open 2026