Home बिहार गयाजी : पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पितरो का किया...

गयाजी : पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पितरो का किया पिंडदान

136
0
Gayaji: Former Union Minister Ravi Shankar Prasad performed Pind Daan for his ancestors.

गयाजी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को गया जी में पितरो का पिंडदान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद आज गयाजी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया।धार्मिक परंपरा के अनुसार उन्होंने फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर एवं अक्षयवट में विधिवत अनुष्ठान किया। पिंडदान का पूरा कर्म विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

पूरा कर्मकांड मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था के साथ की गई, जिससे पूजा-अनुष्ठान के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो। पिंडदान खुले स्थान पर न होकर मंदिर के सुरक्षित और निर्धारित हिस्से में कराया गया, जहां आम श्रद्धालुओं की आवाजाही सीमित रखी गई थी। तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार और विधान संपन्न कराया गया।

GNSU Admission Open 2026

श्री प्रसाद ने कहा गयाजी धाम आकर उन्हें काफी अच्छा लगा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता, दादा-दादी समेत तमाम पूर्वजों का पिंडदान किया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जो सैन्य जवान शहीद होते हैं, उनके लिए भी गयाजी में सामूहिक श्राद्ध की व्यवस्था हो, इसके लिए वह रक्षा मंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पिंडदान कर्मकांड करने के बाद उन्हें काफी शांति महसूस हो रही है।

GNSU Admission Open 2026