Home बिहार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी शुरू, बिहार के आठ...

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी शुरू, बिहार के आठ जोन की टीमें लेंगी हिस्सा

85
0
Bihar Cricket Association's Men's Senior One Day Trophy begins, teams from eight zones of Bihar will participate.

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सत्र 2025/26 के तहत BCA मेन्स सीनियर वनडे ट्रॉफी के घरेलू टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित किया है। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें जोन प्रणाली के आधार पर भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में शामिल जोन इस प्रकार हैं: वेस्टर्न जोन, मिथिला जोन, शाहाबाद जोन, अंगिका जोन, सेंट्रल जोन, सीमांचल जोन, मगध जोन और पाटलिपुत्र जोन। घरेलू टूर्नामेंट के सभी मैच निर्धारित तिथियों पर राज्य के विभिन्न खेल स्थलों पर खेले जाएंगे।

इस आयोजन में सभी जिला क्रिकेट संघों का सहयोग और सहभागिता अहम भूमिका निभा रही है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी जिला क्रिकेट संघों का आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन का मानना है कि यह प्रतियोगिता राज्य के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान करेगी और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर देगी। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष  हर्ष वर्धन ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला क्रिकेट संघों के सहयोग से राज्य में क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है।

GNSU Admission Open 2026

अध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारियों का आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद किया और भरोसा जताया कि यह टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट को नई दिशा और मजबूती देगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव  ज़िआउल अरफीन ने भी सभी टीमों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और जिला क्रिकेट संघों, पदाधिकारियों तथा आयोजकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी सहभागी टीमों को अग्रिम बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि यह प्रतियोगिता खेल भावना और अनुशासन के साथ संपन्न होगी।



GNSU Admission Open 2026