Home बिहार विश्व ऑप्टोमेट्री सप्ताह का आयोजन एवं समापन समारोह संपन्न

विश्व ऑप्टोमेट्री सप्ताह का आयोजन एवं समापन समारोह संपन्न

290
0
विश्व ऑप्टोमेट्री सप्ताह का आयोजन एवं समापन समारोह संपन्न

डेहरी (रोहतास)। नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, रोहतास के ऑप्टोमेट्री विभाग द्वारा 23 से 26 मार्च 2026 तक विश्व ऑप्टोमेट्री सप्ताह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष का वैश्विक थीम ए शेयर्ड विज़न – कोलैबोरेशन इन ग्लोबल ऑय केयर रहा, जिसका उद्देश्य नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देना है। ऑप्टोमेट्री छात्रों को उच्च स्तरीय क्लिनिकल प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के पूरे सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें रील मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, कविता पाठ, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल छात्रों की प्रतिभा को निखारना था, बल्कि समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।

विश्व ऑप्टोमेट्री सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष वेबिनार का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. कमल पंत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. पंत उत्तर प्रदेश स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के अध्यक्ष होने के साथ-साथ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा आयोग द्वारा तैयार किए जा रहे ऑप्टोमेट्री पाठ्यक्रम 2025 की ड्राफ्टिंग एवं रिव्यू कमेटी के सदस्य भी हैं। इस चार दिवसीय आयोजन का समापन 26 मार्च को एक भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर संबोधन में प्रो-चांसलर गोविंद नारायण सिंह ने नेत्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग बनाते हैं।

GNSU Admission Open 2026

कुलपति प्रो. डॉ. जगदीश सिंह ने ऑप्टोमेट्री के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं का उल्लेख करते हुए छात्रों को समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सलाहकार प्रो. डॉ. महेंद्र सिंह ने आँखों में होने वाली बीमारियों एवं उनके उपचार तथा देख-भाल पर प्रकाश डाला। कुलसचिव प्रो. डॉ.आलोक प्रताप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। निदेशक नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज, प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने अपने संबोधन में पूरे आयोजन की सफलता के लिए सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। ऑप्टोमेट्री विभाग प्रभारी विवेक सिन्हा ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन एवं संकाय सदस्य गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।