Home राजनिति राकेश बेदी संग कियारा- अनन्या का वीडियो वायरल: नेटिजन्स ने कहा- “बच्चा...

राकेश बेदी संग कियारा- अनन्या का वीडियो वायरल: नेटिजन्स ने कहा- “बच्चा है तू मेरा”

222
0
Kiara-Ananya's video with Rakesh Bedi goes viral: Netizens say, "You are my child"

एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की बड़ी सफलता के बाद राकेश बेदी की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है। 71 साल की उम्र में भी वह सोशल मीडिया पर छा हुए हैं। ‘धुरंधर 2’ में राकेश का डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’ काफी वायरल हो रहा है। वहीं अब एक अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में राकेश बेदी के साथ कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो में अवॉर्ड के दौरान राकेश बेदी को कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे से बात करते देखा जा सकता है। बातचीत के दौरान राकेश अभिनेत्री अनन्या के चेहरे को प्यार से छूते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

सोशल मीडिया पर राकेश के साथ अनन्या और कियारा के इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो ‘बच्चा है तू मेरा’ वाला अंकल हैं”, दूसरे ने लिखा, ‘सबको अपना बच्चा बता रहे हैं’ वहीं कई यूजर्स इस वीडियो पर लाफ्टर इमोजी बना रहे हैं। ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। भारत में इसने लगभग 623 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।