Home बिहार बेगूसराय: तिहरे हत्याकांड मामले में आरोपी को फाँसी की सजा

बेगूसराय: तिहरे हत्याकांड मामले में आरोपी को फाँसी की सजा

123
0
Begusarai: Accused sentenced to death in triple murder case

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले की एक अदालत ने गुरुवार को तिहरे हत्याकांड मामले में आरोपी को फाँसी की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तीन)ब्रजेश कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तिहरे हत्याकांड मामले में आरोपी को फाँसी की सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि छह साल पूर्व दिवाली की रात जिले सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव में ज़मीन के लोभ में विकास कुमार ने अपने भाई-भाभी और भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। विकास कुमार पूर्व भी दो हत्या कर चुका था। विकास चाचा की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा बेउर जेल में काट रहा है, जबकि चाची की हत्या का मुक़दमा अभी चल रहा है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026