
एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘बिग बॉस 14’ फेम निक्की तंबोली ने अपने नाम पर हो रही धोखाधड़ी को लेकर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सतर्क किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी तस्वीर और नाम का इस्तेमाल कर फर्जी नंबर से लोगों को मैसेज कर रहा है। निक्की ने इस मामले को गंभीर बताते हुए साफ कहा कि यह पूरी तरह से स्कैम है और लोग ऐसे किसी भी मैसेज का जवाब न दें।
निक्की ने अपनी पोस्ट में उस फेक नंबर का स्क्रीनशॉट और चैट भी शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि अनजान नंबर से उनके करीबी लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “कोई मेरा नाम और फोटो इस्तेमाल करके फेक नंबर से लोगों को मैसेज कर रहा है। यह मैं नहीं हूं। कृपया इस शख्स को अहमियत न दें, रिप्लाई न करें। यह स्कैम हो सकता है। इस नंबर को तुरंत रिपोर्ट करें और ब्लॉक करें।”
एक्ट्रेस की इस चेतावनी के बाद उनके फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में चिंता जताई और ऐसे फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के नाम पर बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों के बीच निक्की का यह कदम अहम माना जा रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो निक्की तंबोली हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ में अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ नजर आईं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले निक्की ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में दिखाई दी थीं और ‘बिग बॉस 14’ से उन्हें खास पहचान मिली थी। वहीं अरबाज पटेल को आखिरी बार ‘राइज एंड फॉल’ शो में देखा गया था।






