
सिविल सर्जन एवं प्रभारी जिलाधिकारी ने दवा खाकर किया अभियान की शुरुआत
सासाराम (रोहतास): रोहतास ज़िले में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए मंगलवार को ‘सर्वजन दवा सेवन’ (एमडीए ) कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। सासाराम सदर अस्पताल में रोहतास जिला के डीडीसी सह प्रभारी ज़िलाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए इसे एक ‘जन आंदोलन’ का रूप देने की अपील की। उन्यहोंने बताता कि यह अभियान ज़िले के कुल 11 प्रखंडों (1 शहरी और 10 ग्रामीण) में चलाया जा रहा है।
ज़िलाधिकारी ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत रोहतास ज़िले के 17 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ज़िले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को केंद्र बनाया गया है, जहाँ स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में दवा का सेवन कराया जा रहा है। अभियान की सफलता के लिए प्रशासन ने जीविका दीदियों को भी इस मिशन से जोड़ा है। ज़िलाधिकारी ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, सिविल सर्जन (CS), ज़िला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, और सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी पूरी निष्ठा के साथ इस काम में जुटे हैं ताकि ज़िले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। सिविल सर्जन मनिराज रंजन ने बताता कि इस अभियान के दौरान 11फ़रवरी को बृहद स्तर पर अभियान चलाया जायेगा जिसमे जिले के सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर बूथ बना कर लोगो को दावा खिलाई जाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि 11 फ़रवरी के बाद स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे. इसकी निगरानी के लिए भी विशेष टीम बनाई गई है. मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर आर के पी साहू, डीपीएमन अजय कुमार, फ़ाइलेरिया नोडल प्रभारी आसित रंजन सहित अन्य लोग मौजूद थें.






