Home बिहार मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रदान किया...

मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

140
0
Chief Minister hands over appointment letters to 1224 newly appointed specialist and general medical officers

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अनुभव प्रकाश, मृणाल कुमार, रौशन कुमार, श्रीमती नेहा कुमारी, रविरंजन कुमार, श्री उत्कर्ष शर्मा, आशीष रंजन, आलोक रंजन एवं अभिषेक कुमार को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि उम्मीद है कि आप सब अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। हमलोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं। आप सभी लोग अच्छे से काम करें ताकि राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

GNSU Admission Open 2026

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधिक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवाले अभ्यर्थी उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026