Home बिहार दोपहर से लापता 8 वर्षीय बालक का रेलवे लाइन पर मिला शव

दोपहर से लापता 8 वर्षीय बालक का रेलवे लाइन पर मिला शव

196
0
Body of 8-year-old boy, missing since afternoon, found on railway track

सासाराम। पंडित दीनदयाल उपाध्याय- गयाजी जंक्शन के बीच स्थित सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना फजलगंज रेलवे लाइन के पास की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार फजलगंज के दुर्गा चौक निवासी विकास कुमार का 8 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार बुधवार दोपहर 2 बजे से ही लापता था जिसकी तलाश परिजन देश शाम तक करते रहें।

जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने देर शाम सासाराम नगर थाने में सूचना दी थी। वही पुलिसन परिजनों से बालक का फोटो और परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर जानकारी में जुट गई। देर रात नगर थाने के पुलिस ने रेलवे लाइन पर एक बच्चों के शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखते ही पहचान कर लिया। हालांकि बालक रेलवे लाइन तक कैसे पहुंचा इसको लेकर परिजनों को भी जानकारी नहीं है। वही शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026

मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांशु मूल रूप से कैमूर जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के किनरचोला का रहने वाला था। वह अपनी मां के साथ सासाराम में किराए पर रहता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर से ही वह लापता था जिसकी काफी तलाश की गई। बच्चे का पता नहीं चला तो नगर थाना में सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि रात को 12 बजे थाना से काला आया कि बालक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। उनके बाद हमलोग वहां जागकर शव की पहचान किया। वही परिजनों ने बताया कि बालक रेलवे लाइन कैसे गया इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

GNSU Admission Open 2026