Home बिहार भाजपा जाति और परिवार के नाम से नहीं, अपने कार्यकर्ताओं के दम...

भाजपा जाति और परिवार के नाम से नहीं, अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ रही है:संजय सरावगी

186
0
BJP is moving ahead on the strength of its workers, not on the basis of caste and family: Sanjay Sarawagi

‎पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो जाति और परिवार के नाम से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ रही है और इसमें बूथ पर काम करने वाला सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। श्री सरावगी मंगलवार को अपने प्रवास कार्यक्रम के क्रम में गया पहुंचे और हरिदास सेमिनरी हाई स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जाति और परिवार के नाम से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भी भाजपा अपनी विचारधारा पर कायम रहती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महज एक पार्टी नहीं परिवार है और इसमें बूथ पर काम करने वाला सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।‎ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में कई राजनीतिक दल हैं, जिन्हें एक खास परिवार चलाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा दल है, जो अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ताकत से चलता है। उहोने कहा कि कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से काम करे तो हर चुनाव के परिणाम सकारात्मक आते हैं।

‎ श्री सरावगी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता उत्साह से के साथ अनुशासन में रहें और अपनी क्षमता का उपयोग पार्टी को मजबूत करने में सहयोग करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि पार्टी के हर कार्यकर्ता का उचित सम्मान होगा और सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह हर कार्यकर्ता की बात सुनने और उनसे मिलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी का सामूहिक कर्तव्य है कि पार्टी को मजबूत बनायें और उपलब्धियों का नया कीर्तिमान स्थापित करें। ‎‎इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मंगला गौरी और विष्णुपद मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बिहार के नागरिकों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026