Home बिहार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर किया झंडोत्तोलन, दी गणतंत्र दिवस की...

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर किया झंडोत्तोलन, दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

159
0
Nitish Kumar hoisted the flag at the Chief Minister's residence and extended Republic Day greetings.

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास 1, अण्णे मार्ग में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र टुकड़ियों की सलामी ली और उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।
झंडोत्तोलन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें जलेबी खिलाकर स्नेह व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा और संस्कार के महत्व पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और राज्य व देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार एवं कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस महानिदेशक (अभियान), विशेष कार्य बल सह पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा कुंदन कृष्णन सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प लिया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026