Home बिहार संजय सरावगी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह से किया मुलाकात

संजय सरावगी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह से किया मुलाकात

220
0
Sanjay Sarawagi met former state president Gopal Narayan Singh.

क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

रोहतास। बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी शनिवार की देर शाम रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड अंतर्गत जमुहार स्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोपाल नारायण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

GNSU Admission Open 2026

प्रदेश अध्यक्ष के आवास पहुंचने पर गोपाल नारायण सिंह के पुत्र एवं औरंगाबाद सदर के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत बातचीत हुई।

बैठक में रोहतास जिले के साथ-साथ औरंगाबाद जिले में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए जनहित से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर बल दिया गया। इसके साथ ही संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर भी विचार साझा किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गोपाल नारायण सिंह के दीर्घ राजनीतिक अनुभव की सराहना करते हुए संगठन को दिशा देने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। वहीं गोपाल नारायण सिंह ने भी पार्टी नेतृत्व को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यह मुलाकात राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026