Home बिहार सीएम नीतीश कुमार ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

सीएम नीतीश कुमार ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

136
0
CM Nitish Kumar paid tribute to Bharat Ratna Karpuri Thakur.

पटना। बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की आज 102 वीं जयंती मनाई जा रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर भी जरूरी जयंती पर उन्हें नमन किया। सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी संग्रहालय में स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया।

इसके अलावा विधान सभा परिसर में भी मौजूद कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने बिहार जेडीयू पार्टी कार्यालय पर भी आयोजित कर्पूरी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

GNSU Admission Open 2026

इधर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी कर्पूरी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके आदर्शों, उनके सादगी और इमानदारी को लेकर आगे बढ़े। इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री और हम पार्टी के नेता संतोष कुमार सुमन तथा मंत्री राम कृपाल यादव ने ने कर्पूरी जयंती के अवसर पर उन्हें याद कर उनका नमन किया।

GNSU Admission Open 2026