Home बिहार छत्तीसगढ़ में रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार...

छत्तीसगढ़ में रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार के मजदूरों की मौत पर संवेदना व्यक्त की

151
0
Expresses condolences on the death of workers from Bihar in the blast at Real Ispat & Steel plant in Chhattisgarh

मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह अनुदान देन का निर्देश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो दो लाख रूपये तथा हादसे में घायल हुये बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

GNSU Admission Open 2026