Home एजुकेशन राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर “चक दे इंडिया” फिल्म की...

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर “चक दे इंडिया” फिल्म की स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान का आयोजन

36
0
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर "चक दे इंडिया" फिल्म की स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान का आयोजन

सासाराम (रोहतास)। महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास (सासाराम) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर “चक दे इंडिया” फिल्म की स्क्रीनिंग एवं एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर पटपुर डेहरी में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निगम के जिला परियोजना प्रबंधक मो शमीम अंसारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर एवं जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को मुख्य रूप से बालिकाओं बेटियों के महत्व, समान अधिकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र, तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (DHEW) की वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, कुमारी मेघा द्वारा किया गया, जिसमें छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, सही निर्णय लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिला मिशन समन्वयक, डॉ फरहत दुर्रानी द्वारा सभी छात्राओं को बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिका सम्मिलित रहीं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026