Home बिहार CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज गोपालगंज में, 325 करोड़ की देंगे...

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज गोपालगंज में, 325 करोड़ की देंगे सौगात

136
0
CM Nitish's Samriddhi Yatra in Gopalganj today, will give gifts worth Rs 325 crore

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पहले चरण का आज चौथा दिन है। मुख्यमंत्री आज गोपालगंज जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। सीएम नीतीश कुमार यहां करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम के पहले चरण की समृद्धि यात्रा में कुल 9 जिलों को कवर किया जाएगा। इससे पहले सीएम की बेतिया, मोतिहारी सीतामढ़ी और शिवहर में यात्रा हो चुकी है। सीएम की इस यात्रा के दौरान 2 हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा और आधुनिक निगरानी व्यवस्था की जाएगी।

यात्रा के दौरान सीएम 7 निश्चय से संबंधित योजनाओं का स्पॉट विजिट करेंगे। जिले की महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और स्थानीय लोगों से जनसंवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे पड़ाव में सुबह 11:30 बजे गोपालगंज के बरौली प्रखंड के बतरदेह गांव के पास पहुंचेंगे और करीब सवा दो घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उसके बाद गोपालगंज के लिए 131.44 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और 194.04 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पहला पड़ाव बरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रेमनगर आश्रम होगा, जहां स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री बतरदेह पंचायत स्थित सारण बांध का दौरा करेंगे। यहां बांध ऊंचीकरण, सुदृढ़ीकरण और कालीकरण कार्यों के साथ किसान सह कृषि यांत्रिकीकरण मेला एवं कृषि से जुड़े छह विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। वही जिला प्रशासन मुख्यमंत्री को बाइपास सड़क, पुल निर्माण और थावे मंदिर संपर्क पथ सहित अन्य योजनाओं की प्रगति से अवगत कराएगा। समृद्धि यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026