सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी के द्वारा मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार के द्वारा सात निश्चय – 3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान – जीवन असान’ के अंतर्गत राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम करने एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने हेतु जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।
जनता दरबार में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी, निदेशक जिला विकास अभिकरण आदि पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। उक्त जिला जनता दरबार में कुल 26 व्यक्तियों के द्वारा आवेदन पत्र / शिकायत पत्र दिया गया। जिसमें आवेदक – रास बिहारी राय, वल्द – स्वर्गीय हरवंश राय, निवासी- ग्राम / पोस्ट – बराढ़ी, थाना- सासाराम मुफस्सिल के द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया गया। जिसे निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी, सासाराम को अग्रसारित किया गया। वही आवेदिका माया देवी, पति अशोक राम, ग्राम-ठोरसन, पोस्ट- तोरनी, थाना- करगहर के द्वारा छेड़खानी करने के संबंध में आवेदन प्राप्त किया गया। जिसे अविलंब निष्पादन हेतु पुलिस अधीक्षक, रोहतास को अग्रसारित किया गया। इसी प्रकार शेष सभी शिकायतों एवं आवेदन पत्रों को संबंधित कार्यालयों तथा पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
उक्त निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारियों प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी / प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका)/प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) इत्यादि अपने कार्यालयों में जबकि अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारी यथा अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इत्यादि अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर जनता दरबार का आयोजन करते हुए लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे और उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका त्वरित निराकरण करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कई निदेश दिए गए।







