Home बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले जदयू नेता साकेत सिंह, सलेमपुर घाट पुल...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले जदयू नेता साकेत सिंह, सलेमपुर घाट पुल निर्माण की उठाई मांग

196
0
JDU leader Saket Singh met Chief Minister Nitish Kumar and raised the demand for construction of Salempur Ghat bridge.

पटना। नववर्ष के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के सचिव एवं नरकटियागंज विधानसभा के सह प्रभारी साकेत सिंह ने सोमवार को 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्राप्त किया।मुलाकात के दौरान साकेत सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोपालगंज के सलेमपुर घाट पर अत्यंत आवश्यक पुल निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए पुनः आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को गति मिलेगी।

इसके साथ ही उन्होंने पार्टी संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री से यह मांग भी रखी कि बिहार के सभी संगठन जिलों में जनता दल यूनाइटेड का जिला कार्यालय पार्टी के अपने निजी भवन में संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। साकेत सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026