Home बिहार तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में होटल कर्मी युवक की दर्दनाक...

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में होटल कर्मी युवक की दर्दनाक मौत

214
0
The havoc of high speed, a young hotel employee died tragically in a road accident.

पटना: भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी ओवरब्रिज पर सुबह सवेरे रोड ऐक्सिडेंट में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक टाउन थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के समीप के निवासी राधा कृष्ण प्रसाद के 31 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार है। मंटू कुमार शहर के एक होटल में काम करते थे। वहीं घटना के बाद ओवरब्रिज पर काफी देर तक जाम लग गई।

वहीं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रोड ऐक्सिडेंट की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिले के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे।

GNSU Admission Open 2026

घटना को लेकर मंटू कुमार के बड़े भाई उमेश कुमार ने बताया कि मंटू एक होटल में काम करता था। आज सुबह सब कोई सो ही रहे थे। उसी दौरान बाइक लेकर बिना घर में बताए निकल गया था। जब दुकान पर मैं था उसी दौरान मुझे सूचना मिली कि मेरे छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जिसके बाद हम लोग आरा सदर अस्पताल पहुंचे।




GNSU Admission Open 2026