Home बिहार पिता की पुण्यतिथि पर भावुक नितिन नवीन, बोले—उनके नक्शे कदम पर चल...

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक नितिन नवीन, बोले—उनके नक्शे कदम पर चल रहा हूं

221
0
Nitin Naveen gets emotional on his father's death anniversary, says, "I'm following in his footsteps."

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्व. नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के पदचिन्हों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व. नवीन किशोर सिन्हा हमेशा सभी के लिए उपलब्ध रहते थे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिवार जैसा व्यवहार करते थे। नितिन नवीन ने कहा, “आज मेरे पिता की 20वीं पुण्यतिथि है। उन्होंने अपने संयम और साधुता से संगठन को मजबूत किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक संबंध बनाए। उनके द्वारा समाज के विकास के लिए किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए सरकार लगातार उस मार्ग पर राज्य को ले जाने का प्रयास कर रही है, जिसे स्व. नवीन किशोर सिन्हा ने देखा और सुझाया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “वह चुनाव प्रबंधन में माहिर थे। चाहे हम विधायक बनने से पहले हों या उसके बाद, चुनाव कैसे मैनेज किया जाए, यह उनकी विशेषता थी। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में और जनप्रतिनिधि के रूप में भी स्व. नवीन किशोर सिन्हा जी बहुत विशेष थे। उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।” इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्व. नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम स्व. नवीन सिन्हा स्मृति पार्क, पटना में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

GNSU Admission Open 2026

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और स्व. नवीन किशोर सिन्हा के सुपुत्र नितिन नवीन, केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दूबे, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक जनक राम, जनक सिंह, सुनील कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पटना की महापौर सीता साहू, बिहार सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नन्दन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।






GNSU Admission Open 2026