Home बिहार जिला लीग क्रिकेट मैच में ड्रिवेन युथ ने वांटेड क्रिकेट को 124...

जिला लीग क्रिकेट मैच में ड्रिवेन युथ ने वांटेड क्रिकेट को 124 रनों से हराया

285
0
Driven Youth beat Wanted Cricket by 124 runs in the district league cricket match.

सासाराम। स्थानीय एसपी जैन के ग्राउंड में रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का पाँचवा मैच वांटेड क्रिकेट और ड्रिवेन युथ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ड्रिवेन युथ पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ड्रिवेन युथ ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 25 ओवर में 10 विकेट खोकर 242 रन का स्कोर खड़ा किया। ड्रिवेन युथ की तरफ से सौरभ श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 103,और अभय कुमार ने 48 रन की पारी खेली। वही वांटेड क्रिकेट की तरफ से हर्षित कुमार मिश्रा ने 5 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वांटेड क्रिकेट की टीम ने 21.3 ओवर में 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वांटेड क्रिकेट की तरफ से सबसे ज़्यादा पवन चौबे ने 43 और अनमोल ने 22 रन का योगदान दिया । ड्रिवेन युथ की तरफ से रंजीत यादवने 3 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। इस तरह ड्रिवेन युथ ने वांटेड क्रिकेट को 124 रन से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच सौरभ श्रीवास्तव को दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार, संतोष कुमार, इमरान करीम, शिवम् कुमार, संजू बाबा, के अलावा शैलेश कुमार, साधन कुमार, विकाश कुमार आनंद कुमार , आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका में कुंदन कुमार ने अपना योगदान दिया।

GNSU Admission Open 2026