Home बिहार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम...

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की बड़ी मांग

152
0
A young man died after being hit by a truck; angry people blocked the road and demanded a major protest.

मुंगेर: मुंगेर जिले में ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को बरियारपुर–खड़गपुर मुख्य मार्ग (एनएच-333) पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शामपुर थाना क्षेत्र के सती स्थान पुल के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरियारपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र के निवासी बीरेंद्र यादव के 22 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि रजनीश अपने मित्र अभिषेक कुमार के साथ बाइक से ऋषिकुंड पिकनिक मनाने जा रहा था। इस दुर्घटना में अभिषेक कुमार को हल्की चोटें आईं, जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और फरार ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-333 को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।







GNSU Admission Open 2026