Home बिहार जीविका दीदियों को राहत, खातों में आए 10-10 हजार; आवेदन तिथि 31...

जीविका दीदियों को राहत, खातों में आए 10-10 हजार; आवेदन तिथि 31 तक बढ़ी

164
0
Relief for Jeevika Didi's, 10,000 rupees each deposited in their accounts; application deadline extended to 31st

पटनाः बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत एक करोड़ से अधिक जीविका दीदियों के खाते में दस-दस हजार रूपये की राशि भेजी गयी है। वहीं ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता और शिकायतों के निपटारे के लिए ‘ग्रामीण कार्य विभाग’ ने एक आधुनिक तकनीक पेश की है। पटना में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रवण कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ा दी गयी है।

बिहार में ग्रामीण सड़कों के रख-रखाव को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनभागीदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से क्यूआर कोड आधारित फीडबैक प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस नयी व्यवस्था के तहत अब कोई भी व्यक्ति सड़क से संबंधित शिकायत या सुझाव सीधे ग्रामीण कार्य विभाग तक भेज सकता है। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव ई. निर्मल कुमार ने मंगलवार को विभाग के सभी कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (ई-मार्ग) के अंतर्गत क्यूआर कोड आधारित फीडबैक प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

GNSU Admission Open 2026

अभियंता प्रमुख ने अपने निर्देश में कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए अब ग्रामीण सड़कों के किनारे लगाए जाने वाले रख-रखाव सूचना बोर्ड पर संबंधित सड़क का क्यूआर कोड अंकित किया जा रहा है। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर कोई भी नागरिक या सड़क का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति उस सड़क से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। बिहार सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 31 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार ये पदोन्नतियां एक जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी।अधिसूचना में बताया गया कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पद से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है।

GNSU Admission Open 2026