Home बिहार मेटा 3.0 का अंतिम दिन रहा उत्साह और जीत का जश्न के...

मेटा 3.0 का अंतिम दिन रहा उत्साह और जीत का जश्न के नाम

230
0
The final day of Meta 3.0 was marked by excitement and victory celebrations.

सासाराम। नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहे मेटा 3.0 महोत्सव का रविवार को चौथा और अंतिम दिन उत्साह और जीत के जश्न के नाम रहा। फाइनल डे पर एक के बाद एक कई प्रतियोगिताओं के निर्णायक मुकाबले खेले गए जिसमें इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से आए प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। इसी कड़ी में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता की शुरुआत बेहद रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बिहटा मेडिकल कॉलेज और पलामू के बीच खेला गया, जिसमें पलामू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहटा मीडिया कॉलेज को 2–0 से शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं फाइनल मुकाबला नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और पलामू की टीम के बीच हुआ। जिसमें एन एम सी एच के छात्रों ने बेहतरीन तालमेल और ताकत का प्रदर्शन करते हुए पलामू को 2–0 से हराकर रस्साकशी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

GNSU Admission Open 2026

जीत के बाद एन एम सी एच के छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बता दे कि 21 दिसम्बर से आयोजित मेटा 3.0 कार्यक्रम में बिहार के साथ साथ झारखंड के मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। पहले दिन से ही विभिन्न खेलो के साथ साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीजे आशिका, राजेश तिवारी, माही द बैंड जैसे देश के चर्चित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंतिम दिन भी कई खेलो का आयोजन किया गया और विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

GNSU Admission Open 2026