Home बिहार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बैंककर्मी की मौत, NH-28A पर हादसा; चालक...

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बैंककर्मी की मौत, NH-28A पर हादसा; चालक फरार

312
0
Bank employee killed after being hit by an uncontrolled truck on NH-28A; driver absconding

मुजफ्फरपुर / मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में सुबह एनएच-28ए पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक बैंककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28ए पर बने ओवरब्रिज के पास की है।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार बैंककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहसी थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय आदित्य प्रियदर्शी के रूप में की गई है।

GNSU Admission Open 2026

बताया जा रहा है कि वे आरबीएल बैंक में बिहार-झारखंड प्रभारी के पद पर कार्यरत थे और किसी विभागीय बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पिपराकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

GNSU Admission Open 2026