Home बिहार पुल के नीचे छिपे आरोपियों ने राहुल की हत्या, नौतन रोड पर...

पुल के नीचे छिपे आरोपियों ने राहुल की हत्या, नौतन रोड पर तनाव; पुलिस की धर-पकड़ तेज

206
0
Rahul was murdered by the accused hiding under a bridge, tension on Nautan Road; police intensified their search.

बेतिया:   बेतिया नगर के बसवरिया निवासी राहुल कुमार (21) की नौतन में हुई हत्या के विरोध में गुरुवार देर शाम इलाके में तीखा आक्रोश देखने को मिला। बुधवार के शाम घात लगाकर किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल ने मोतिहारी के रहमनानिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए। लोगों ने बांस-बल्लियों से मुख्य मार्ग जाम कर दिया और बीच सड़क पर आगजनी की। करीब दो घंटे तक यातायात बंद रहा और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक की मां कमलावती देवी ने नौतन थाना में आवेदन देकर इन छह लोगों को नामजद किया है।

अंबेडकर पटेल, ऋतिक कुमार, बबलू पटेल, गोलू यादव, अमित यादव, झुनझुन कुमार, साथ ही 5-6 अज्ञात लोगों पर भी हत्या का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार बुधवार शाम झुनझुन कुमार राहुल को घर से बुलाकर ले गया। नौतन थाना क्षेत्र के बगही लोहिया पुल से पहले आरोपी पहले से छिपे बैठे थे। राहुल के पहुंचते ही उसकी बाइक को सामने से टक्कर मारी गई। इसके बाद उस पर लोहे की रॉड और शॉकर पाइप से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। सिर पर लगातार वार किए गए।सिर कुचल जाने से उसकी हालत मौके पर ही गंभीर हो गई। हमले के बाद आरोपियों ने परिजनों को फोन कर कहा दुर्घटना हुई है, जल्दी आइए। परिजन पहुंचे और राहुल को गंभीर हालत में GMCH ले गए।

GNSU Admission Open 2026

स्थिति नाजुक होने पर उसे मोतिहारी रेफर किया गया। वहीं, रहमनानिया अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत गुरुवार के देर शाम हो गई। नौतन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। प्राथमिक जांच में घटना को पूरी तरह योजनाबद्ध हमला माना गया है। पुलिस झुनझुन की भूमिका, आरोपियों के आपसी संबंध और किसी पुरानी रंजिश की भी जांच कर रही है। राहुल की मौत से बसवरिया और नौतन में शोक की लहर है। परिजन लगातार आरोप लगा रहे हैं कि राहुल को साजिश के तहत बुलाकर बेरहमी से मारा गया। मां कमलावती देवी सदमे से बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। इधर सदर SDPO विवेक दीप ने बताया कि सड़क जाम की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।  








GNSU Admission Open 2026