Home बिहार पोल से बांधकर युवक की पिटाई, भीड़ का हंगामा बढ़ा; मामूली विवाद...

पोल से बांधकर युवक की पिटाई, भीड़ का हंगामा बढ़ा; मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप

204
0
A young man was tied to a pole and beaten, causing a commotion; a minor dispute escalated into a violent incident.

पटना: पटना के अगवानपुर गांव में दबंगों की गुंडागर्दी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने आकाश कुमार नामक युवक को पकड़कर न सिर्फ बिजली के खंभे से बांध दिया, बल्कि उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। भीड़ ने युवक की बाइक को भी तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित आकाश कुमार ने बताया कि वह स्टेशन से नाश्ता कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में पहले से मौजूद 10–20 युवक उसे जबरन खींचकर ले गए और खंभे से बांध दिया।

इसके बाद आरोपियों ने उसे घसीटकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी आकाश के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों और हमलावरों का आरोप था कि आकाश ने गांव में गोली चलाई थी, इसी शक में उसे पकड़कर पीटा गया। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद इस दावे को खारिज कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से युवक को मुक्त कर उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटनास्थल से फायरिंग का कोई सबूत या खोखा नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कानून हाथ में लेने वालों की पहचान की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026