Home बिहार पोते ने सिर-गर्दन पर वार कर दादा की की हत्या, आरोपी फरार—पुलिस...

पोते ने सिर-गर्दन पर वार कर दादा की की हत्या, आरोपी फरार—पुलिस की तलाश जारी

174
0
Grandson kills grandfather by stabbing him in the head and neck; accused absconding; police search continues

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के शिवगंज-मोकरी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत में धान का बोझा बांध रहे करीमन पासवान की उनके ही चचेरे पोते ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीमन पासवान अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका चचेरा पोता पवन पासवान वहां पहुंचा और सामान्य बातचीत करने लगा।

कुछ ही देर बाद पवन ने कमर में छिपाई हुई पसूली निकाली और अचानक सिर व गर्दन पर कई वार कर दिए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि करीमन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पवन पासवान फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि करीमन का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में हत्या की वजह का पता लगाना मुश्किल है।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पवन पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। परिवार, प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की असली वजह सामने आ सके। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि एक चचाेरा पोता अपने ही बड़े बुजुर्ग की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकता है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026