Home बिहार शिक्षिका हत्याकांड: सहकर्मी पर गंभीर आरोप, शिवानी की बहन ने किया बड़ा...

शिक्षिका हत्याकांड: सहकर्मी पर गंभीर आरोप, शिवानी की बहन ने किया बड़ा खुलासा

252
0
Teacher murder case: Serious allegations against colleague, Shivani's sister makes big revelation

अररिया: अररिया में बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका की बहन जुली वर्मा ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसी विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार वर्मा द्वारा शिवानी पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

शिकायत प्रधानाध्यापक तक भी पहुंची थी, लेकिन आश्वासन के बावजूद कई बार आरोपी शिक्षक ने उनका रास्ता रोकने और ओवरटेक कर एक्सीडेंट कराने की कोशिश की। उधर पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी है, वहीं मृतका की बहन द्वारा एकतरफा प्यार में हत्या की आशंका जताने से मामला और गंभीर हो गया है।

GNSU Admission Open 2026

बुधवार सुबह स्कूल जाते समय अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने खाबदा कन्हैली गांव के शिव मंदिर के पास शिवानी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिवानी मध्य विद्यालय कन्हैली में शिक्षिका थीं। पिता उत्तर प्रदेश बाराबंकी में सर्किल इंस्पेक्टर हैं, जबकि दोनों बहनें बिहार में सरकारी शिक्षिका हैं। जुली वर्मा ने अमर उजाला के माध्यम से अपनी बहन के लिए न्याय की गुहार लगाई है।



GNSU Admission Open 2026