Home बिहार बिहार मौसम: दिसंबर की शुरुआत में ही बढ़ेगी ठंड, प्रशासन अलर्ट

बिहार मौसम: दिसंबर की शुरुआत में ही बढ़ेगी ठंड, प्रशासन अलर्ट

181
0
Bihar weather: Cold will increase in the beginning of December, administration alert

पटना: बिहार में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ही तापमान में गिरावट होने लगेगी। अभी न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक दर्ज किया गया है। अगले पांच दिनों इसमें गिरावट होगी। पारा गिरकर 11 से 12 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। आज अहले सुबह से पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, बेतिया, पटना के कुछ इलाकों में कोहरा देखा गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

पिछले 24 घंटें में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री मोतिहारी में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 26.0 से 29.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं पिछले सबसे ज्यादा ठंड औरंगबाद में पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान  12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 12.6-18.4 सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बिहार के मौसम में हल्की ठंड बढ़ने के संकेत हैं। राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पूर्वी जिलों में कुछ दिनों पर तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

GNSU Admission Open 2026

इस दौरान रात के तापमान में गिरावट दिखेगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में 10 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार में तापमान सामान्य रहा, जहां दिन का पारा 24 से 28 डिग्री और रात का तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच रहा। वहीं उत्तर पूर्व बिहार में उतार-चढ़ाव अधिक दिखा, जहां दो दिसंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है। दक्षिण पश्चिम बिहार में रातें सबसे ठंडी रहेंगी, जहां न्यूनतम तापमान 10 से12 डिग्री तक गिर जाएगा। दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में अधिकतम 24 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से16 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।



GNSU Admission Open 2026