Home बिहार चुनाव जीतकर पहली बार गांव पहुंचे सीएम नीतीश, पिता को दी श्रद्धांजलि

चुनाव जीतकर पहली बार गांव पहुंचे सीएम नीतीश, पिता को दी श्रद्धांजलि

271
0
CM Nitish Kumar visits village for the first time after winning election, pays tribute to his father

हरनौत (नालंदा)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कल्याण बिगहा में पिता वैद्य और स्वतंत्रता सेनानी रामलखन सिंह को श्रद्धांजलि दी। वे सुबह पौने दस बजे पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हमेशा की तरह सर्वप्रथम ग्राम देवी मंदिर में पूजा की। उसके बाद सीधे पिता की स्मृति स्थल कविराज राम लखन सिंह स्मृति वाटिका में प्रवेश किए और पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। मां परमेश्वरी देवी और पत्नी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किए। मुख्यमंत्री दस बजे वाटिका से निकल पैतृक घर गए। वहां स्वजन, सांसद और जिले के विधायकों से बात की। हल्का नाश्ता किए। चाय पी और भागलपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

वे लगभग बीस मिनट घर में बिताए। वाटिका से घर जाने के दौरान कुछ लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर इस दौरान मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार , हिलसा के विधायक कृष्णा मुरारी शरण, अस्थावां के विधायक डॉ.जितेन्द्र कुमार, राजगीर के विधायक कौशल किशोर, इस्लामपुर के विधायक रूहेल रंजन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी और ललन सर्राफ वहां मौजूद रहे। इसके साथ ही जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, जद(यू) के जिलाध्यक्ष मो. अरशद , हरनौत के विधायक पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह के पुत्र जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, जद(यू) जिला कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, ग्रामीण अवधेश सिंह, रजनीश कुमार आदि अन्य उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026