Home बिहार बिहार कैबिनेट में जातीय समीकरण: नीतीश सरकार में यादव-कुशवाहा सहित सभी वर्गों...

बिहार कैबिनेट में जातीय समीकरण: नीतीश सरकार में यादव-कुशवाहा सहित सभी वर्गों की हिस्सेदारी तय

344
0
Caste equation in Bihar cabinet: Share of all classes including Yadav-Kushwaha decided in Nitish government

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चौथी बार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली। बड़ी सूझ बुझ के साथ नीतिश कुमार ने अपनी कैबिनेट में सोशल इंजीनियरिंग का ख्याल रखा है। सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भूमिहार जाति से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है।

इनमें बीजेपी से विजय कुमार सिन्हा और जदयू से विजय चौधरी ने शपथ ली। राजपूत जाति से भी तीन मंत्री बनाए गए। इनमें जदयू से लेशी सिंह और भाजपा से संजय टाइगर और श्रेयशी सिंह ने शपथ ली। ब्राह्मण जाति से मंगल पांडेय ने शपथ लिया। कायस्थ से भाजपा ने नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली। एनडीए सरकार में पिछड़ों में यादव जाति का विशेष तरजीह दी गई है। जदयू से विजेंद्र यादव ने तो भाजपा से रामकृपाल यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।

GNSU Admission Open 2026

कुशवाहा जाति से बीजेपी की तरफ से सम्राट चौधरी और जदयू से उमेश कुशवाहा और रालोमो से दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं अतिपिछड़ा से बीजेपी की रमा निषाद और जदयू से शीला मंडल ने शपथ ली। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चार दलित मंत्रियों ने शपथ ली। जदयू से अशोक चौधरी, बीजेपी से कृष्ण कुमार ऋषि/ लखेन्द्र पासवान और हम से संतोष सुमन ने शपथ ली।

GNSU Admission Open 2026