Home बिहार मुजफ्फरपुर में ठंड के बीच डेंगू के चार नए केस, स्वास्थ्य विभाग...

मुजफ्फरपुर में ठंड के बीच डेंगू के चार नए केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

228
0
FIR lodged against two youths for making EVM photos and videos viral, cyber team engaged in investigation

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इनमें बोचहां प्रखंड के एक मरीज सहित तीन मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल) की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के बाद इन मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब तक जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 90 हो गई है।

नए मरीजों में बुखार, शरीर में दर्द और प्लेटलेट्स गिरने की समस्या पाई गई है। वहीं, कई संदिग्ध बुखार के मरीज भी अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी पीएचसी, सीएचसी और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू जांच और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है।

GNSU Admission Open 2026

दवाइयों और विशेष वार्ड की व्यवस्था है ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पहले जो मरीज सामने आए थे, वे अब स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके साथ ही नगर निगम, पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में छिड़काव और सफाई अभियान चला रही हैं ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके।

GNSU Admission Open 2026