Home बिहार सियासी दिग्गजों ने डाला वोट, कोई परिवार संग तो कोई अकेले पहुंचा...

सियासी दिग्गजों ने डाला वोट, कोई परिवार संग तो कोई अकेले पहुंचा बूथ

164
0
Political heavyweights cast their votes, some with their families and some alone.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें आरजेडी नेता और इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ सहित कई प्रमुख नेता शामिल हैं। तेजस्वी यादव ने अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत परिवार के सदस्यों के साथ पटना स्थित वेटरिनरी कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद लालू यादव का परिवार के संग एक समूह चित्र भी सामने आया है। जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्य स्याही लगी हुई उंगली दिखाते हुए दिख रहे हैं।

दरभंगा में  VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोट डाला। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया। वोटिंग करने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए वोट डालने का संदेश दिया। वहीं उनके मौजूद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया कि NDA की प्रचंड जीत होने जा रही है। सभी मतदाता से अपील है कि वह लोकतंत्र में जरूर भाग लें। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मतदान किया। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बड़े उत्साह के साथ मतदान कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं और बहनों का मतदान करना इस बात का संकेत है कि हवा किस तरफ बह रही है और यह NDA सरकार द्वारा किए गए कार्यों और बिहार के विकास का नतीजा है। जनता प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी पर भरोसा करती है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपनी गृह विधासभा क्षेत्र तारापुर में वोटिंग की है। वोटिंग के बाद X पर लिखते हैं कि एक-एक बिहारी का मतदान, राज्य के विकास में योगदान! लोकतंत्र के महापर्व में गृह विधानसभा क्षेत्र तारापुर में मत का प्रयोग किया। आप सभी बढ़-चढ़कर मतदान करिए और एक सशक्त, सुरक्षित, समृद्ध तथा विकसित बिहार के लिए वोट करें












GNSU Admission Open 2026