Home बिहार औरंगाबाद में 85+ और दिव्यांग वोटरों तक पहुंचा डाक मतपत्र, 14 नवंबर...

औरंगाबाद में 85+ और दिव्यांग वोटरों तक पहुंचा डाक मतपत्र, 14 नवंबर को मिलेंगे शुरुआती रुझान

243
0
Postal ballots reach 85+ and disabled voters in Aurangabad; initial trends will be available on November 14

औरंगाबाद: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर औरंगाबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग (PwD) मतदाताओं को उनके घरों पर डाक मतपत्र (Postal Ballot) पहुंचने लगे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, इन डाक मतों की गिनती 14 नवंबर को सबसे पहले की जाएगी, जिससे प्रारंभिक जीत-हार का रुझान सामने आएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि अब तक जिले में कुल 194 मतदाताओं के फॉर्म-12डी (Form-12D) को स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें से 189 मतदाताओं को डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं।

गोह विधानसभा क्षेत्र में 85+ आयु वर्ग के 21 और PwD श्रेणी के 14 मतदाताओं को डाक मतपत्र दिए गए हैं। ओबरा क्षेत्र में 31 मतदाताओं को, नबीनगर में 19 को, कुटुम्बा (अजा) में 43 को, औरंगाबाद में 27 को और रफीगंज में 39 मतदाताओं को यह सुविधा दी गई है। साथ ही 222 कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र (अजा) में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले 19 और पीडबल्यूडी श्रेणी के 24 मतदाताओं के फॉर्म-12D को मंजूरी दी गई है।

GNSU Admission Open 2026

इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वाले 18 और पीडबल्यूडी श्रेणी के 24 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इस प्रकार अबतक 85 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं दिव्यांग दोनों श्रेणियों के कुल 194 मतदाताओं के फॉर्म-12 डी अनुमोदित किए गए हैं और अब तक कुल 189 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि डाक मतपत्रों का वितरण, संकलन और अभिरक्षा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

GNSU Admission Open 2026