Home बिहार करोड़ों की नकदी जलाने वाले इंजीनियर पर चार्जशीट, काली कमाई की कहानी...

करोड़ों की नकदी जलाने वाले इंजीनियर पर चार्जशीट, काली कमाई की कहानी ने किया सबको हैरान

352
0
Engineer charged with burning crores of rupees in cash; story of black money shocks everyone

पटनाइसी साल अगस्त में एक इंजीनियर के घर में करोड़ों के नोट जला दिए गए थे। ऐसा छापेमारी के दौरान काली कमाई का राज खुलने से रोकने के लिए किया गया था। नोट जलाने वाली इंजीनियर की बीवी थी। अब बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने उस इंजीनियर के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। पूरा मामला ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार राय से जुड़ा है। 22 अगस्त 2025 को EOU की टीम ने इंजीनियर के ठिकानों पर छापा मारा था।

इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के जरिए काली कमाई का आरोप था। इस केस में 23 अगस्त को BNS की अलग-अलग धाराओं में इंजीनियर विनोद राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। आय से अधिक संपत्ति को लेकर 10 सितंबर को भी EOU ने एक मामला दर्ज किया था। छापेमारी की भनक लगते ही इंजीनियर विनोद कुमार राय के घर में रखे करोड़ों के नोट जलाए जाने लगे थे। आरोप है कि इंजीनियर की पत्नी बबली राय ने इन नोटों को जलाने का काम किया। केस में उन्हें भी अप्राथमिक आरोपी बनाया गया है। फिलहाल बबली राय अब तक फरार हैं।

GNSU Admission Open 2026

पटना वाले आवास पर जब ईओयू की टीम ने छापा मारा तो जले हुए नोटों के अलावा लाखों रुपये कैश, जमीन के कागजात, कई बैंकों के लॉकर में जूलरी और 6 लाख की महंगी घड़ियां मिली थीं। आरोपी विनोद कुमार राय ग्रामीण कार्य विभाग में सुप्रिटेंडिंग इंजीनियर के पद पर तैनात थे। एक न्यूज पोर्टल के अनुसार शुरुआत में अपनी मेहनत और काम करने के तरीके से इंजीनियर विनोद कुमार राय ने सभी को प्रभावित कर लिया था। इसके बाद उन्हें प्रोजेक्ट वाले कामों की जिम्मेदारी दी गई। आरोप है कि विनोद कुमार राय ने इन्हीं प्रोजेक्ट के जरिए जम कर काली कमाई शुरू कर दी। अब वही इंजीनियर विनोद कुमार राय काली कमाई के आरोपों में फंस चुके हैं। चार्जशीट दायर होने के बाद उनकी मुश्किल बढ़नी तय मानी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026