Home बिहार बिहार के मनेर में बवाल: जनसुराज की प्रचार गाड़ी पर हमला, ड्राइवर...

बिहार के मनेर में बवाल: जनसुराज की प्रचार गाड़ी पर हमला, ड्राइवर से मारपीट

372
0
Chaos in Bihar's Maner: Jansuraj's campaign vehicle attacked, driver assaulted

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मंगलवार रात मनेर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी की प्रचार गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। घटना ब्रह्मचारी गांव के पास की है, जहां एक दर्जन से अधिक लोगों ने प्रचार वाहन को रोककर एक विशेष पार्टी का गाना बजाने के लिए दबाव डाला। जब ड्राइवर ने ऐसा करने से इनकार किया, तो हमलावरों ने गाड़ी में लगे पोस्टर और बैनर फाड़ दिए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

ड्राइवर बिट्टू के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। किसी तरह ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को लेकर वहां से भाग निकला और मनेर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

GNSU Admission Open 2026

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी गोपाल उर्फ संदीप सिंह को घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल बिगाड़ने और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026