Home बिहार सीतामढ़ी में दिनदहाड़े हत्या, आचार संहिता के बीच अपराधियों के बढ़े हौसले

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े हत्या, आचार संहिता के बीच अपराधियों के बढ़े हौसले

350
0
A murder in broad daylight in Sitamarhi emboldens criminals amid the code of conduct.

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले में आचार संहिता लागू होने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेलसंड थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब अपराधियों ने रवि सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान भोरहा निवासी रवि सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि सिंह किसी काम से बेलसंड बाजार आए थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेलसंड थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। आचार संहिता के दौरान हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

GNSU Admission Open 2026