Home बिहार मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक...

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला

360
0
Father and son killed in road accident in Muzaffarpur, bike riders crushed by unknown vehicle

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एनएच-27 पर पिरौंधा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मो. हुसैन (35 वर्ष) और उनके बेटे मो. रेहान (13 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बेनीबाद से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मो. हुसैन की बेनीबाद में टेलरिंग की दुकान थी। वह देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

GNSU Admission Open 2026

मृतक दरभंगा जिले के रहने वाले थे और कई वर्षों से मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में रह रहे थे। इस पूरे मामले पर बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक आपस में पिता और पुत्र थे।





GNSU Admission Open 2026