Home बिहार बिहार में 5 अक्टूबर तक बारिश-वज्रपात की संभावना, त्योहारों पर मौसम बिगाड़...

बिहार में 5 अक्टूबर तक बारिश-वज्रपात की संभावना, त्योहारों पर मौसम बिगाड़ सकता है रंग

631
0
Rain and thunderstorms are likely in Bihar till October 5, the weather may spoil the color of festivals.

पटना: बिहार में आज यानी 30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 30 सितंबर को कोसी-सीमांचल के जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं एक से 5 अक्टूबर तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 72 घंटों में राज्य के अधिकांश भागें में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक तापमान कम होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं।मौसम विभाग ने 30 सितंबर को उत्तर और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। एक और दो अक्टूबर किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अधिकांश जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026