Home बिहार मुजफ्फरपुर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल के...

मुजफ्फरपुर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा

413
0
A woman died after delivery in Muzaffarpur; family members created a ruckus outside the hospital.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने और फिर मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने अस्पताल में शव रखकर कई घंटे तक प्रदर्शन किया। मृतका की पहचान मुसहरी थाना क्षेत्र के मणिका हरिकेश निवासी भोला कुमार की 24 वर्षीय पत्नी खुशी कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, खुशी कुमारी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के बाद कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा था। इस दौरान उनका बच्चा सुरक्षित था, लेकिन कुछ ही देर में खुशी कुमारी की मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही परिजन नाराज हो गए और अस्पताल द्वारा मौत के बाद रेफर किए जाने पर अपनी नाराजगी जताई। मृतका का शव एंबुलेंस से बाहर निकालकर अस्पताल के गेट पर रख दिया गया और हंगामा शुरू हो गया।

GNSU Admission Open 2026

सैकड़ों ग्रामीण और परिजन मौके पर जुट गए। लोगों का आक्रोश देखकर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से भाग गए। परिजनों ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। वे सवाल कर रहे हैं कि जब अच्छे से इलाज नहीं किया जा सकता तो मृतक को रेफर क्यों किया गया। परिजन ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण एक्सेस ब्लड पाया गया है। परिजनों को आश्वासन दिया गया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है और जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।






GNSU Admission Open 2026