Home बिहार पटना में झमाझम बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी, 25 सितंबर...

पटना में झमाझम बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी, 25 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी

503
0
Heavy rain in Patna, yellow alert issued in several districts, weather forecast issued till September 25

पटना: बिहार में मानसून फिर से पूरी तरह एक्टिव हो गया है। शनिवार सुबह से ही पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में पटना, सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। आज मौसम विज्ञान केंद्र ने  गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, कैमूर, भागलपुर, बांका, मुंगेर कटिहार, पूर्णिया, औरंगाबाद, पटना, गया में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 से 25 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं।

आज उत्तर-पूर्व बिहार (बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल) में अनेक स्थानों में बारिश के आसार हैं।  मौसम विभाग के अनुसार, मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 25 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में बारिश के आसार हैं। इस दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। न्यूततम तापमान में थोड़ गिरावट आ सकती है। आम लोगों से अपील है कि वह खराब मौसम को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। उत्तर पश्चिम बिहार (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान)- 20 और 25 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं 25 सितंबर तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

GNSU Admission Open 2026

उत्तर मध्य बिहार (मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर): – 22, 23 और 25 सितंबर तक  अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। उत्तर पूर्व बिहार (सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा): 20 से 25 सितंबर तक अनके स्थानों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम बिहार (भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल)- 20 से 23 तक कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं 24 और 25 सितंबर को अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण मध्य बिहार (गया, जहानाबाद, पटना, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय):-  20 से 21 सितंबर को अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं 22 से 25 सितंबर तक कुछ स्थानों पर दक्षिण पूर्व बिहार ( भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया): – 20 से 22 सितंबर तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 

GNSU Admission Open 2026