Home बिहार झंडोत्तोलन और मशाल‌ दौड़ के साथ शुरू हुआ सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता

झंडोत्तोलन और मशाल‌ दौड़ के साथ शुरू हुआ सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता

404
0
CBSE National Kabaddi Competition started with flag hoisting and torch race

रोहतास। सीबीएसई राष्ट्रीय बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन नारायण वर्ल्ड स्कूल की मेजबानी में शनिवार को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के खेल‌ परिसर में किया गया। भव्य मशाल दौड़ और सीबीएसई के झंडे के झंडोत्तोलन के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने बिहार में सीबीएसई की इस प्रथम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के गौरव को विशेष आभार से भर दिया।

सभी स्थानीय लोगों तथा खेल‌ प्रेमियों में इस राष्ट्रीय आयोजन को लेकर रोमांच अपने शीर्ष पर है। कार्यक्रम का उद्घाटन सीबीएसई पर्यवेक्षक पूनम यादव, तकनीकी प्रतिनिधि काजल राजपूत और नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डाॅ मोनिका सिंह ने सामूहिक रूप से सीबीएसई झंडे का झंडोत्तोलन कर सम्पन्न किया।‌ इसके पूर्व विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपने अपने स्कूल के झंडे लेकर मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर मेजबान संस्थान के कुलपति डॉ महेंद्र कुमार सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, सीबीएसई के तकनीकी प्रभारी अजय कुमार शर्मा और चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहें।

GNSU Admission Open 2026

प्रथम दिन विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान संस्थान नारायण वर्ल्ड स्कूल के जमुहार जायंट्स के आयु वर्ग – 17 तथा 19 की टीमों ने भी हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के जोश और जज्बे की सलाहियत को‌ देख अतिथियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और‌ साथ‌ ही यह भी बताया कि इस आयोजन की सफलता तभी सार्थक मानी जाएगी जब कबड्डी की खेल भावना अपने बुलंदियों के चरमोत्कर्ष पर पहुंचे।

GNSU Admission Open 2026