Home बिहार वार्षिक कैलेंडर में 16 खेल शामिल, महिला-पुरुष कैटेगरी में होंगे 21 इवेंट

वार्षिक कैलेंडर में 16 खेल शामिल, महिला-पुरुष कैटेगरी में होंगे 21 इवेंट

460
0
16 sports included in the annual calendar, 21 events will be held in men and women categories

आरा: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 16 खेलों को शामिल किया जाएगा। इसकी घोषणा अगले सप्ताह खेल समिति की बैठक के बाद की जाएगी। वहीं महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी को मिलाकर 16 खेलों में कुल 21 इवेंट होंगे। 25 सितंबर तक खेल समिति की बैठक होगी। इसमें खेल की मेजबानी करने वाले कालेजों का चयन किया जाएगा। सभी कॉलेजों से खेल की मेजबानी करने और हिस्सा लेने के संबंध में आवेदन मांगा गया है। अभी तक छह संबद्ध कॉलेज और 18 अंगीभूत कॉलेज ने आवेदन दिया है।

इसमें आरा के सभी अंगीभूत कॉलेज एचडी जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसबी कॉलेज, जगजीवन कॉलेज और एमएम महिला कॉलेज शामिल हैं। विश्वविद्यालय के पीटीआइ यशवंत सिंह ने बताया कि कॉलेजों को मेजबानी सौंपने के बाद खेलों के आयोजन की तिथि घोषित की जाएगी और खेल कैलेंडर जारी किया जाएगा। अंतर महाविद्यालय खेल के बाद वीकेएसयू की चयनित टीम ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

GNSU Admission Open 2026

विश्वविद्यालय के पीटीआई ने बताया कि एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) द्वारा अंतर विश्वविद्यालय खेल आयोजन की तिथि जारी हो गई है। वहीं महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी को मिलाकर 16 खेलों में कुल 21 इवेंट होंगे। 15 सितंबर तक खेल समिति की बैठक होगी। प्रतियोगिता अक्टूबर में शुरू होगी। इसलिए यहां भी तिथि घोषित करने का निश्चय किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन जिन कालेजों को खेलों की मेजबानी सौंपेगा, उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करेगा। विगत वर्ष में मेजबान कॉलेज के रूप में विभिन्न 13 अंगीभूत और तीन संबद्धता प्राप्त कॉलेजों को शामिल किया गया है।

GNSU Admission Open 2026