Home बिहार सीपीआईएमएल न्यूडेमोक्रेसी ने नेतन्याहू का पुतला फूंका

सीपीआईएमएल न्यूडेमोक्रेसी ने नेतन्याहू का पुतला फूंका

297
0
CPIML NewDemocracy burnt the effigy of Netanyahu

सासाराम। गाजा हमला को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सजा, गाजा में स्थाई युद्ध विराम साहित कई मांगों को लेकर सीपीआई एमएल न्यूडेमोक्रेसी की रोहतास जिला इकाई ने पार्टी के अखिल भारतीय आह्वान पर सासाराम में विरोध मार्च निकाला गया। यह विरोध मार्च भारत में दो दिवसीय दौरें पर आएं इजरायल के मंत्री बेजेलेल स्पोट्र्च एवं उसके काफिले के विरोध में निकाला गया। सासाराम रेलवे मैदान से विरोध मार्च निकल कर पुरानी जीटी रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया जहां इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का पुतला भी दहन किया गया। विरोध मार्च की अध्यक्षता एवं संचालन सुनील कुमार वर्मा ने किया। मार्च में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता कामरेड अयोध्या राम ने कहा कि दुनिया के सबसे वर्व गाजा नरसंहार कि दोषी जीयोनवादी इजरायली सरकार का एक मंत्री हमारे देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मिलकर व्यापारिक समझौते कर रहा है यह देश में चली आ रही फिलिस्तीनी संबंधी पारम्परिक नीति के विरुद्ध है। वही सुनील कुमार वर्मा ने इजरायल भारत संधी रद्द करने पर जोर दिया। सभा को संबोधित करने वाले अन्य वक्ताओं में दिनेश कुमार सिंह, काशी नाथ पासवान, राजेश पासवान, सुखाड़ी वनवासी, महिला नेत्री चंद्र देवी आदि मुख्य थे।

GNSU Admission Open 2026